सासाराम के फजलगंज मै चोरो ने किया एक घर मै हाथसाफ 7 लाख की संपत्ति ले उड़े जानिए - bihar news india

Get information about Patna in Hindi on hindi.biharnewsindia, Explore Patna with News, Videos, Photos, ताज़ा खबरे in Hindi with biharnewsindia

Breaking

Saturday, 20 April 2019

सासाराम के फजलगंज मै चोरो ने किया एक घर मै हाथसाफ 7 लाख की संपत्ति ले उड़े जानिए

राजु रंजन सासाराम
रोहतास में हर्ष फायरिंग का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन हद तो तब हो गई जब रोहतास जिला के राजपुर थाना अंतर्गत दयालगंज गांव में वरमाला के समय दूल्हा राजा खुद तो फायरिंग किया। साथ ही दुल्हन के हाथ में जबरन पिस्तौल थमा कर उससे भी फायर करवाया। आप देख सकते हैं कि किस प्रकार दुल्हे राजा अपनी दुल्हन को हाथ में पिस्तौल डालकर जबरन फायरिंग करवा रहे हैं। वही आसपास के लोग वीडियो बना रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि दूल्हा राजेश कुमार भोजपुर के तरारी बिहटा के  सदनपुर गांव का रहने वाला है। जो सेना में कर्नल पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि तरारी के सदनपुर से बीते रात राजपुर के दयालगंज में बारात आई थी और इसी शादी में करनाल में पदस्थापित आर्मी मैन दूल्हाराजा राजेश अपने कमर से पिस्टल निकाल कर दे-दना-दन फायरिंग कर रहे हैं। साथ ही अपनी नई-नवेली दुल्हनिया से भी फायरिंग करवा रहे हैं। इस विचित्र वरमाला को देख कर सब हतप्रभ है। वही दूल्हे राजा इसे अपना रसूख समझ रहे हैं। दुल्हन का नाम पूजा है जो रामायण सिंह की पुत्री  है ।पुलिस को इस हर्ष फायरिंग की कोई सूचना नहीं है

No comments:

Post a Comment

तेजस्वी ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना कहा नीतीश कुमार चीफ मिनिस्टर नहीं चीट मिनिस्टर है

तेजस्वी ने कहा नीतीश कुमार चीफ मिनिस्टर नहीं चीट मिनिस्टर है तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को निशाना साधते हुए कहा शराब बंदी नशा मुक्ति क...

Post Bottom Ad

Pages